• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
बियर से भरा ट्राला पलटा, ग्रामीणों ने लूटी पेटियां; रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 मार्च 2026,  07:33 AM IST
  • 398
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बियर की पेटियों से भरा एक ट्राला घाट इलाके में पलट गया।

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बियर की पेटियों से भरा एक ट्राला घाट इलाके में पलट गया। जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को इसकी खबर लगी, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और ट्राले से बियर की पेटियां उठाकर ले जाने लगे। यह मामला बाग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

रोकने पहुंची पुलिस पर ही फेंके पत्थर
घटना की सूचना मिलते ही बाग पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात काबू से बाहर होते दिखे। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के दो वाहनों के शीशे टूट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टांडा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।बाद में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भीड़ को हटाया और हालात को नियंत्रण में लिया।

इंदौर से चांदपुर जा रहा था ट्राला
जानकारी के मुताबिक, यह ट्राला इंदौर के वेयरहाउस से बियर भरकर चांदपुर स्थित सिया इंटरप्राइजेज की शराब दुकान पर जा रहा था। ट्राला (क्रमांक MP 09 DT 7016) के पास शराब परिवहन का वैध परमिट भी था।

घटनास्थल पर एसडीओपी सुनील गुप्ता और कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव भी पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में पलटे हुए ट्राले से बची हुई बियर की पेटियां दूसरे वाहन में भरवाई गईं और बाद में वाहन को थाने में खड़ा कराया गया।

जांच शुरू, लूटपाट का केस दर्ज
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter