• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नगर निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह: भक्तिमय गीतों से निगम का माहौल हुआ मंगलमय
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 मार्च 2026,  07:56 PM IST
  • 251
नगर निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह: भक्तिमय गीतों से निगम का माहौल हुआ मंगलमय

महापौर, एवं जनप्रतिनिधियों ने खेली फूलों की होली

भक्ति गीतों और फूलों की रंगत से सराबोर हुआ निगम परिवार,जनप्रतिनिधियों संग कर्मचारियों ने बांटे खुशियों के रंग,

दुर्ग// नगर पालिक निगम में सोमवार को होलिका दहन और फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महापौर अलका बाघमार सहित जन प्रतिनिधि निगम के अधिकारी/कर्मचारी एक साथ दिखे। 

इस मौके पर महापौर अलका बाघमार,संस्कृति व मनोरंजन प्रभारी हर्षिका संभव जैन,

 नेता-प्रति पक्ष संजय कोहले व जन प्रतिनिधियों एवं निगम के सदस्यों ने एक दूसरे को फूल बरसाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।आज भेदभाव को भुलकर आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। महापौर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज सभी वार्ड पार्षद एक साथ खुशी का त्योहार मना रहे हैं।

महापौर अलका बाघमार,संस्कृति व मनोरंजन प्रभारी हर्षिका संभव जैन,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सहित जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी निगम के कर्मचारी अधिकारी फूलों से सराबोर दिखे।

भजनों में सभी ने जमकर नाचे।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। महापौर ने कहा रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देता है।उन्होंने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। 

 

 प्रभारी हर्षिका संभव जैन ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक ऐसी उमंग और उत्साह का संचार किया है।कार्यक्रम के दौरान होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा जैसे गीतों पर वह जमकर झूमते दिखे। सभी के उत्साह को देखकर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पदाधिकारी भी जमकर नाचे।कार्यक्रम के दौरान वार्डो के पार्षदो के अलावा अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter