• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
निगम परिसर में महापौर अलका बाघमार ने किया होलिका दहन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 मार्च 2026,  07:58 PM IST
  • 232
निगम परिसर में महापौर अलका बाघमार ने किया होलिका दहन

 विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना,

 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली: महापौर,

निगम परिवार ने एकता और सौहार्द के साथ मनाया पर्व,

दुर्ग/ / होली पर्व के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर में महापौर अलका बाघमार ने विधि-विधान से होलिका दहन किया।इस अवसर पर प्रभारी हर्षिका संभव जैन, एमआईसी नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्रकार,शेखर चंद्रकार,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,शिव नायक,नीलेश अग्रवाल, शशि साहू,लीलाधर पाल,नेता प्रति पक्ष संजय कोहले,जनप्रतिनिधिगण एवं निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

होलिका दहन के पश्चात महापौर अलका बाघमार ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन अवसर शहरवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि हमें समाज में व्याप्त नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम परिवार सदैव शहर के विकास एवं नागरिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और नगर की खुशहाली की प्रार्थना की।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter