• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाये जाने पर 7 वाहनो को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2024,  07:45 PM IST
  • 498
पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर की गई कार्यवाही0 अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाये जाने पर 7 वाहनो को थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया गया दुर्ग,  पुलिस अधीक्षक दुर्ग,जितेन्द्र शुक्ला, के निर्देशानुसार तथा सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) एवं सतीष ठाकुर, सतानंद विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा निरंतर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु एवं भारी चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होकर वाहन चलाने हेतु समझाईस देते हुए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में दिनांक 06/07.10.2024 के दम्यानी रात्रि को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) दुर्ग द्वारा रात्रि गश्त के दौरान दुर्ग/भिलाई का भ्रमण करते हुए जामुल बोगदा पुलिया, कुम्हारी एवं अहिवारा मार्ग में मध्यम/भारी वाहनो को चेक किया एवं कुम्हारी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करने वाले 07 वाहनों को थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया गया। साथ ही चेकिंग के दौरान 07 वाहनों में कमियां पाई गई जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर उप निरीक्षक यातायात जोन सिविक सेन्टर भिलाई द्वारा 07 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा आदेश अव्हेलना एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही कर कुल 3600 रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया। यह कार्यवाही भवष्यि में निरंतर जारी रहेगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter