• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
शराब दुकान में दो गुटों के बीच मारपीट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 मार्च 2026,  11:35 AM IST
  • 535
शराब दुकान में दो गुटों के बीच मारपीट

कोरबा: देशभर में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 2 मार्च की रात परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया गया, जिसके साथ ही होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। जिसके बाद अब 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इससे पहले छत्तीसगढ़ से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां शराब दुकान में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस घटन में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोरबा के मानिकपुर चौकी दादरखुर्द स्थित शराब दुकान की है। दरअसल, यहां शराब दुकान में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी गई। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई कि विवाद किस वजह से हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को फिलहाल शांत करवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना का सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। कि एक युवक नशे की हालत में शराब दुकान के बाहर बैठा हुआ है वहीं दूसरा युवक शराब की खाली बोतल में उसको मारते हुए नजर आ रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter