• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
अब दिनभर बंद रहेंगे भारी वाहन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 मार्च 2026,  11:41 AM IST
  • 415
अब दिनभर बंद रहेंगे भारी वाहन

रायपुर: Raipur Heavy Vehicle No Entry: रायपुर के स्टेशन इलाके में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। नए प्लान के तहत स्टेशन क्षेत्र में भारी और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध रोक लगाई गई है।

अब दिनभर बंद रहेंगे भारी वाहन (Raipur Traffic News)

आदेश के मुताबिक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।इसके अलावा हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष रूप से रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह कदम स्टेशन क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए उठाया गया है।

रायपुर में लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान (Raipur No Entry Timing) पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से यातायात सुगम होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से नए ट्रैफिक प्लान का पालन करने और सहयोग की अपील की है ताकि स्टेशन इलाके में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter