• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, कहीं इसका कनेक्शन परमाणु परीक्षण से तो नहीं ?
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 मार्च 2026,  02:18 PM IST
  • 347
ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, कहीं इसका कनेक्शन परमाणु परीक्षण से तो नहीं ?

ईरान के गेरास क्षेत्र में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। झटकों के चलते स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर आ गए और इलाके में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता हल्की से मध्यम दर्ज की गई।

 

हालांकि फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर के भूकंप से सामान्यतः गंभीर नुकसान की संभावना कम होती है, फिर भी सतर्क रहना जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter