• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
सूर्य देवता को अर्ध देने वाले श्रद्धालुओं को मिले सुविधा - महापौर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2024,  07:57 PM IST
  • 346
**परिषद के सद्स्यों के साथ महापौर ने की तालाबों का निरीक्षण** **रिसाली।** छठी मईया का व्रत निर्जला रखा जाता है। वे डूबते और ऊगते सूर्य को अर्ध देती है। गुरूवार को महापौर शशि सिन्हा और सभापति केशव बंछोर ने निगम क्षेत्र स्थित मरोदा डेम और तालाबों का निरीक्षण की। निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दी। महापौर ने कहा कि बुधवार की रात से व्रत शुरू हो गया है। गुरूवार की सुबह महापौर सबसे पहले बीएसपी के मरोदा डेम पहुंची। उन्होंने वहां व्यवस्था सम्भाल रहे प्रभारी सहायक अभियंता गोपाल सिन्हा और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार को शाम को डेम और तालाब पहुंचने वाले व्रतधारियों को असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने कहा। महापौर ने लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। महापौर के साथ महापौर परिषद के सद्स्य अनिल देशमुख, जहीर अब्बास, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, संजू नेताम, परमेश्वर देवदास, डाॅ. सीमा साहू आदि उपस्थित थे। **घाट बनाने दिए निर्देश..** महापौर और सभापति केशव बंछोर ने मरोदा डेम के उबड़ खाबड़ तट को तत्काल जेसीबी बुलवाकर ठीक कराया। वहीं व्ही.आई.पी. नगर तालाब और हिंद नगर तालाब में रेत की बोरियों से घाट बनाने के निर्देश दिए। महापौर अपनी टीम के साथ रूआबांधा तालाब का भी निरीक्षण की।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter