• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बलौदा बाजार और भी
अस्पतालों को न बनाएं रिफरल सेंटर : कलेक्टर शर्मा ने कमजोर प्रदर्शन पर 3 बीएमओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 मार्च 2026,  10:09 PM IST
  • 268
बलौदा बाजार जिले के नए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने रेफर करने के सिस्टम पर सख्त दिखाई।

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अस्पतालों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मरीजों के साथ सकारात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव में कमजोर प्रदर्शन पाए जाने पर सिमगा, पलारी और कसडोल विकासखंड के बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि बीएमओ नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और अस्पतालों में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए विशेष रणनीति बनाएं। साथ ही जिन विकासखंडों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है, उनसे समन्वय कर प्रशिक्षण लेने की भी बात कही।

जरूरी परिस्थितयों में ही करें रेफर 
उन्होंने स्पष्ट कहा कि, अस्पतालों को रिफरल सेंटर न बनाया जाए। केवल अत्यंत आवश्यक स्थिति में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से जिला अस्पताल रेफर किया जाए। इसी तरह जिला अस्पताल से ही जरूरत पड़ने पर राजधानी रायपुर या अन्य बड़े अस्पतालों में मरीजों को भेजा जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सिस्टम को दुरुस्त रखा जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए सभी अस्पतालों में एंटीवेनम दवा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि सर्पदंश के मामलों में तत्काल इलाज मिल सके।

हर माह होगी विभागीय समीक्षा बैठक 
बैठक में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, एनीमिया उन्मूलन, टीबी मुक्त भारत अभियान, संस्थागत प्रसव, स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, सेक्स रेशियो और अटल मॉनिटरिंग पोर्टल की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, हर माह विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी और पिछली बैठक में बताई गई कमियों की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter