• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
बदलापुर रेपकांड: आरोपी अक्षय शिंदे की मौत, पुलिस ने की थी क्रॉस फायरिंग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 सितम्बर 2024,  12:05 AM IST
  • 137
बदलापुर। महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में दो लड़कियों से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को सोमवार को पुलिस ने गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसने जेल से ले जाते समय एक अधिकारी का हथियार छीन लिया और पुलिस पर गोलियां चला दीं। इस घटना में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शिंदे पर जवाबी गोलीबारी की। जवाबी फायरिंग में अक्षय शिंदे को गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गयी है। बदलापुर रेप के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई है। क्राइम ब्रांच ने मौत की पुष्टि की है। अक्षय को जांच के लिए तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अक्षय शिंदे के ऊपर स्कूल में नर्सरी की दो बच्चियों के यौन शोषण का आराेप है। बदलापुर स्कूल केस में अरेसट होने को बाद अक्षय शिंदे की पत्नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिंदे को 17 अगस्त को स्कूल के शौचालय में चार और पांच साल की दो लड़कियों के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन हुए और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शिंदे स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करता था। स्थानीय पुलिस शुरू में मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस जांच में गंभीर खामियों को लेकर जनता में आक्रोश पैदा होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter