• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
अपोलो महाविद्यालय में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, प्रतिभागियों ने रखे अपने विचार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 मार्च 2026,  09:07 PM IST
  • 212
अपोलो महाविद्यालय में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, प्रतिभागियों ने रखे अपने विचार

दुर्ग। विकसित भारत @ 2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में युवाओं को मंच प्रदान करते हुए अपोलो महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और नीति निर्माण से जुड़ी चर्चाओं में भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से प्रेरित इस पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खुले मंच से अपने विचार अभिव्यक्त किए। युवाओं ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, नवाचार, रोजगार और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर अपनी राय रखी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र कुलदीप (रजिस्ट्रार, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती बंजारे (जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा), नितिन शर्मा (डिप्टी डायरेक्टर, माई भारत) तथा आर.पी. अग्रवाल (पूर्व प्राचार्य, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई एवं पूर्व एनएसएस समन्वयक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में जैनेन्द्र दीवान (एनएसएस संयोजक, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग) का विशेष योगदान रहा।
निर्णायक मंडल में डॉ. दिप्ती संतोष (शिक्षा विभागाध्यक्ष, सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई), डॉ. एन. पापा राव (सहायक प्राध्यापक, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई), नीमिशा सिंह (फाउंडर, एल.आई.एम.ई. सोशल एडवोकेट), श्रीमती मिथिला किचारिया तथा भूवेश शर्मा (फाउंडरी मेंबर, कैरियर-9) शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। चयनित प्रतिभागियों में योगिनी देवांगन, कृष्णा के. एम., दीपांशु नेताम, नुपूर संजना और वाणी देवांगन शामिल हैं। अपोलो कॉलेज के संचालक डॉ. मनीष जैन, संजय अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter