• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले पर aaj 7 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे निरीक्षण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 मार्च 2026,  11:22 AM IST
  • 378
समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले पर 7 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे निरीक्षण

दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा (जेवरा चौकी क्षेत्र) में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से प्रतिबंधित अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल 7 मार्च 2026 को सुबह 9:30 बजे ग्राम समोदा पहुंचकर स्थल का निरीक्षण करेंगे और पूरे मामले की जानकारी लेंगे।
बताया गया है कि इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार वे मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में ग्राम समोदा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पार्टी स्तर पर गंभीरता से पहल की जा रही है और वास्तविक स्थिति सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter