• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
दुर्ग अफीम खेती कांड पर सुलगी सियासत : गरियाबंद में कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 मार्च 2026,  06:43 PM IST
  • 344
दुर्ग जिले में सामने आए कथित अफीम खेती मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।

गरियाबंद। दुर्ग जिले में सामने आए कथित अफीम खेती मामले को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को गरियाबंद जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। वहीं कांग्रेसियों ने प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है।   

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय धान की खेती को बढ़ावा दिया गया था, जबकि वर्तमान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अफीम जैसी नशे की खेती को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आया है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। 

Congress workers burning effigies
पुतला दहन करते कांग्रेसी 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में भाजपा के बड़े नेताओं की संलिप्तता की आशंका है, इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि मामले में पारदर्शी जांच नहीं हुई तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन तेज करेगी। इसके साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की गई।

ये कांग्रेस नेता और पदाधिकारी रहे उपस्थित 
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा अध्यक्ष, रमेश शर्मा, नीरज ठाकुर, सन्नी मेमन, राजेश साहू, मेघनाथ बघेल, चमन साहू, जुनैद खान, चंद्रभूषण चौहान, अमित मिरी, सुरेश मानिकपुरी, रमेश मेश्राम, पंचराम, भूपेंद्र साहू, गणेश राम नेताम, सुभाष, अब्दुल कादर हिंगोरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।  


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter