• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
महिला शक्ति का सम्मान : पंडरिया में 'महतारी वंदन' कार्यक्रम, भावना वोहरा बोलीं- देश की प्रगति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 मार्च 2026,  06:47 PM IST
  • 535
महिला शक्ति का सम्मान : पंडरिया में 'महतारी वंदन' कार्यक्रम, भावना वोहरा बोलीं- देश की प्रगति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान

कवर्धा। विश्व महिला दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में महिला शक्ति के सम्मान का खास आयोजन देखने को मिला। प्रदेश के उत्कृष्ट और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में ‘महतारी वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा की महिला पदाधिकारी शामिल हुईं। 

महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंआकर्षक प्रस्तुति दी, महिला समूह और आंगनबाड़ी के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज और देश के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका पर जोर दिया।

 

गृह ग्राम रणवीरपुर में ‘महतारी वंदन’ कार्यक्रम
विश्व महिला दिवस के मौके पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में ‘महतारी वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इलाके की महिला शक्ति, भाजपा महिला पदाधिकारी और ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

देश की प्रगति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि, समाज और देश की प्रगति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि, बच्चियों को अच्छे संस्कार देना बेहद जरूरी है, क्योंकि घर के संस्कार ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

परिवार से मिले संस्कार और संघर्ष की बड़ी भूमिका
विधायक भावना अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, आज वे जिस मुकाम पर खड़ी हैं, उसके पीछे परिवार से मिले संस्कार और संघर्ष की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों और संघर्षों का सामना करके ही आगे बढ़ा जा सकता है।

ये रहे मौजूद
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए, जहां महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अन्नप्राशन संस्कार का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों को अन्न ग्रहण कराया गया। बड़ी एलईडी लगाई गई थी वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन भी सभी महिलाओं ने सुना कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter