• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और उसका साथी 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 मार्च 2026,  07:43 PM IST
  • 284
रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी में करते हुए हिस्ट्रीशीटर की पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6 किलों गांजा जब्त किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के आरोपियों के पास से 6 किलों गांजा और तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार डॉली जैन उर्फ माधुरी जैन खमतराई इलाके के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि, दो आरोपी एक्टिवा वाहन में गांजा लेकर आरंग से रायपुर की ओर आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर आरंग-रायपुर रिंग रोड में नाकेबंदी कर एक्टिवा सवार पति-पत्नी को आते देखकर रूकवाने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी को तेज रफ़्तार से भगाने लगे। जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों का पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम माधुरी जैन उर्फ डाॅली और युवक ने अपना नाम कृष्णा साहू बताया।

  
बैग की तलाशी में मिला 6 किलो गांजा 
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी डाॅली जैन खमतराई के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है। आरोपियों के पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 6.140 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 3.07 लाख है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से फाॅरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूछताछ कर रही है। 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter