• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
10 मार्च को भिलाई में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 मार्च 2026,  09:13 PM IST
  • 302
10 मार्च को भिलाई में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

दुर्ग/ श्रम विभाग द्वारा जिले के श्रमिकों के हित में 10 मार्च को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल करेंगे। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की जाएगी। 

इन योजनाओं में प्रमुख रूप से मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना शामिल हैं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter