• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
जिन्हें ट्रंप ने चुना व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ, इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 नवम्बर 2024,  05:42 AM IST
  • 182
सुसी वाइल्स को यूएस प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। सुसी अमेरिका के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी। जानें सुसी वाइल्स के बारे में।

अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुसी वाइल्स को व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सुसी वाइल्स व्हाइट हाउस में इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। ट्रंप ने उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बुद्धिमान नेता बताया है। ट्रंप ने सुसी की नियुक्ति के बाद कहा कि सुसी के नेतृत्व में व्हाइट हाउस प्रशासन बेहतर तरीके से काम करेगा। सुसी अमेरिका को मजबूत बनाने के लिए अपनी पूरी मेहनत से काम करेंगी।

कैसा रहा है सुसी वाइल्स का राजनीतिक सफर

 सुसी वाइल्स एक अनुभवी राजनीतिक रणनीतिकार हैं। सुसी ने ट्रंप के कई पॉलिटिकल कैंपेन को सफलतापूर्वक संचालित किया है। फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी की पॉलिटिक्स को आगे बढ़ाने में  सुसी का बड़ा योगदान रहा है। सुसी ने फ्लोरिडा में 2016 और 2020 में ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाई। सुसी की रणनीतिक समझ और ट्रंप के साथ उनकी नजदीकी के चलते उन्हें चीफ ऑफ स्टाफ के पद के लिए चुना गया है। उनके अनुभव को देखते हुए ट्रंप ने उन्हें अपने प्रशासन में एक अहम जिम्मेदारी भूमिका सौंपी है। 

जानें, ट्रंप की जीत में सुसी का योगदान

सुसी वाइल्स की रणनीति और उनका नेतृत्व ट्रंप के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। सुसी वाइल्स ने 2024 के अभियान को बहुत ही असरदार ढंग से मैनेज किया।सुसी ने ट्रंप की छवि को जनता तक मजबूती से पहुंचाया। ट्रंप ने सुसी की तारीफ करते हुए कहा कि सुसी वाइल्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की वजह से ही मेरे प्रशासन में यह बड़ा बदलाव संभव हो पाया है। एक प्रतिष्ठित एनएफएल ब्रॉडकास्टर थे। सुसी ने अपने परिवार से अनुशासन और समर्पण सीखा। सुसी ने रोनाल्ड रीगन के पॉलिटिकल कैंपेन में भी काम किया था, जिससे उनकी राजनीति में दिलचस्पी बढ़ी। सुसी ने अमेरिकी राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है।

सुसी वाइल्स के लिए क्या होगी चुनौतियां

सुसी वाइल्स के लिए व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। ट्रंप के पहले कार्यकाल में इस पद पर बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला था। अब यह उम्मीद की जा रही है कि सुसी का नेतृत्व इस प्रशासन को स्थिरता प्रदान करेगा। हालांकि, वाशिंगटन में अनुभव की कमी उनके लिए एक चुनौती हो सकती है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कड़ी मेहनत और लीड करने की क्षमता की वजह से सुसी इस जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभा पाएंगी। स्कॉट के चुनावी अभियान को सफल बनाया था। फ्लोरिडा में अपने नेतृत्व क्षमता से पहचान बनाई। हालांकि, सुसी वाइल्स रॉन डेसैंटिस को लेकर विवादों में भी रहीं है। इसके बावजूद सुसी ने अपने राजनीतिक कौशल से ट्रंप का समर्थन किया और सफल अभियान चलाया।

ट्रंप के साथ सुसी का है खास रिश्ता

ट्रंप और सुसी का रिश्ता बेहद खास है। सुसी ट्रंप की नेतृत्व शैली को समझती हैं और उनके साथ तालमेल बिठाने में माहिर हैं। सुसी ने हमेशा ट्रंप की योजनाओं को एक व्यवस्थित और अनुशासित रूप में पेश किया है, जिससे ट्रंप का प्रशासन और उनकी रणनीतियां ज्यादा असरदार बन पाई हैं। ट्रंप ने उनके प्रति अपने सम्मान और विश्वास को व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाने का फैसला लिया है

RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter