• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने की सौजन्य भेंट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 मार्च 2026,  10:05 PM IST
  • 312
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार(योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार) डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास तथा विजन-2047 के तहत छत्तीसगढ़ के भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
         छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष और  मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने राज्य के आर्थिक, सामाजिक तथा बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया । साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दीर्घकालिक विकास रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। दोनों ने प्रदेश के समावेशी और सतत विकास के लिए समन्वित प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter