• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 नवम्बर 2024,  05:20 AM IST
  • 219
मध्यप्रदेश में ठंड का अहसास होने लगा है। 16 जिलों में रात का पारा 1 से 3 डिग्री तक लुढका है। 10 जिलों में अधिकतम टेम्परेचर में 0.56 से 2 डिग्री तक गिरावट आई है। जानें कहां-कितना रहा पारा।

मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन-रात का तापमान लगातार गिर रहा है। 16 जिलों में रात का पारा 1 से 3 डिग्री तक लुढ़का है। 10 जिलों में अधिकतम टेम्परेचर में 0.56 से 2 डिग्री तक गिरावट आई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा है। यहां रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। भोपाल, छिंदवाड़ा, उज्जैन सहित 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। नवंबर के आखिरी में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

पचमढ़ी में कम और सागर में सबसे ज्यादा रात का पारा

  पचमढ़ी में रात का पारा सबसे कम 11.6 दर्ज किया गया। शाजापुर 14.9, मंडला 15.2, छिंदवाड़ा 15.4, शहडोल 15.6, राजगढ़ 15.6, भोपाल 15.8, बैतूल 15.8, टीकमगढ़ 16.4, मलाजखंड 16.6, रायसेन 16.6, उमरिया 16.8, नौगांव 17.2, उज्जैन 17.2, खरगोन 17.8 और रतलाम में 17.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सागर और धार में सबसे ज्यादा 20 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड हुआ।

पचमढ़ी में दिन का तापमान भी सबसे कम 

अधिकतम तापमान को देखें तो पचमढ़ी में दिन में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। यहां सबसे कम 26.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बैतूल में 28.8 और रायसेन में 29.6 डिग्री पारा रहा। भोपाल 31.6, ग्वालियर 31.6, इंदौर 32.6, शिवपुरी 30, जबलपुर 31, नरसिंहपुर 30, रीवा 30.7, सिवनी 30.4, उमरिया 30.08, सबसे ज्यादा गुना में 33.2 डिग्री दिन का तापमान रिकॉर्ड हुआ।

ग्वालियर और उज्जैन संभाग में ज्यादा ठंड पड़ेगी

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरने लगता है। इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ जाएगा। खासकर प्रदेश के उत्तरी हिस्से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में सर्दी बढ़ जाएगी। नवंबर के आखिरी में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter