• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
MP के अस्पतालों में पिंक अलार्म लगना शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 नवम्बर 2024,  05:47 AM IST
  • 382

महिला सुरक्षा के लिए अस्पतालों में पिंक अलार्म लगना शुरू

मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पैनिक बटन या पिंक अलार्म लगाने का काम शुरू हो गया है। यह अलार्म पुलिस थाने से भी जुड़े रहेंगे। यदि कोई महिला यह बटन दबाती है तो पुलिस का अमला भी तुरंत अस्पताल पहुंच जाएगा। इसके साथ यह अलार्म बजने पर अस्पताल के गार्ड भी 1 मिनट के अंदर उस स्थान पर पहुंच जाएंगे। भोपाल के जिला अस्पताल में 13 स्थानों पर पिंक अलार्म लगाए जा रहे हैं। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पिंक अलार्म लगाने का फैसला लिया था।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter