• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
 वाहन चालकों को यातायत नियमों के पालन हेतु किया जा रहा जागरूक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 मार्च 2026,  07:08 PM IST
  • 214
 वाहन चालकों को यातायत नियमों के पालन हेतु किया जा रहा जागरूक

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा वर्ष*

 - साईंस कॉलेज दुर्ग के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलायी गई*

*- साईंस कॉलेज दुर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क हेलमेट वितरण* 

दुर्ग/ परिवहन आयुक्त, कार्यालय नवा रायपुर एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान 20 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग के अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा साईंस कॉलेज दुर्ग के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करते हुए लगभग 30 छात्र-छात्राओं को निः शुल्क हेलमेट वितरण किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलायी गई। जागरूकता कार्यक्रम में लोगाें को हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, नियमित गति से वाहन लगाने, नेक नागरिक बनने, आपातकालीन सेवा के वाहनों को पास देने, ड्राइविंग लायसेंस बनवाने साथ ही वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण करने हेतु अपील किया जा रहा है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस. एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक श्री सनत कुमार जांगड़े, सांख्यिकी अधिकारी श्री सुभाष बंजारे एवं श्री अभिलाष सिंह, परिवहन उप निरीक्षक, तथा सड़क सुरक्षा हेतु भारत केयर कंपनी के श्री बंसत साहू, स्टेट कॉडिनेटर एवं संस्था के प्राचार्य डॉ. ए. के सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक श्री ए.के. खान, एन.एस.एस. अधिकारी प्रो. तरूण साहू, प्रो. सुदेश साहू, एवं प्रो. निखिल देशलहरे उपस्थित रहे। 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter