• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
खाद्य विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 मार्च 2026,  07:54 PM IST
  • 289
खाद्य विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच

दुर्ग/ वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं संभावित आपूर्ति दबाव को दृष्टिगत रखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों क़े व्यावसायिक एवं अन्य अनाधिकृत उपयोग को रोकने क़े लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह क़े निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा 12 मार्च 2026 को जिले क़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच की गयी। जाँच में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में दोसा किंग, अग्रसेन चौक से 3 नग , मुकेश फ़ास्ट फ़ूड सेंटर पोलसाय पारा से 2 नग घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा मिष्ठान भंडार से 01 तथा शिव प्रसाद भोजनालय सुपेला से 3 नग घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर जप्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट क़िया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर नियंत्रण हेतु जिले में जांच एवं कार्यवाही की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter