• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
पश्चिमी इराक में अमेरिकी KC-135 रीफ्यूलिंग विमान क्रैश, कारणों की जांच जारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 मार्च 2026,  08:23 AM IST
  • 263
पश्चिमी इराक में अमेरिकी KC-135 रीफ्यूलिंग विमान क्रैश, कारणों की जांच जारी

पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का एक KC-135 रीफ्यूलिंग टैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना की पुष्टि अमेरिकी सेना ने की है। बताया गया है कि यह हादसा ऐसे एयरस्पेस में हुआ जो अमेरिका के सहयोगी देश के नियंत्रण में था।

अमेरिकी सेंट्रल कमान के अनुसार इस घटना में दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा KC-135 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने स्पष्ट किया है कि यह हादसा दुश्मन की गोलीबारी या अपनी सेना की फायरिंग के कारण नहीं हुआ।

KC-135 रीफ्यूलिंग विमान का इस्तेमाल हवा में ही लड़ाकू और बमवर्षक विमानों में ईंधन भरने के लिए किया जाता है, जिससे वे लंबी दूरी तक उड़ान भरने और मिशन पूरा करने में सक्षम होते हैं।

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और किसी के हताहत होने की सूचना है या नहीं।

दुर्घटना का कारण भी अभी सामने नहीं आया है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि दोनों विमानों के बीच हवा में टकराव की संभावना हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना किस समय हुई और बचाव कार्य इराक के किस सटीक इलाके में चलाया जा रहा है, इस बारे में भी अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter