• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जन मुद्दों को लेकर 17 मार्च को कांग्रेस करेगी छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 मार्च 2026,  10:42 AM IST
  • 685
जन मुद्दों को लेकर 17 मार्च को कांग्रेस करेगी छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराध, नशाखोरी, महंगाई और कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 17 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करेगी। इस कार्यक्रम का आह्वान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Deepak Baij द्वारा किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अफीम की खेती, बढ़ते अपराध, बढ़ते नशे और महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस यह बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और कुशासन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे।Image after paragraph

विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी Malkeet Singh Gendu द्वारा विधानसभावार प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी गई है, ताकि सभी क्षेत्रों में तैयारी तेज की जा सके।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 17 मार्च को होने वाले इस घेराव कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter