• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
अवैध गैस सिलेंडर का बड़ा भंडाफोड़ : करकोली गांव में अवैध LPG गैस सिलेंडर भंडारण, गोदाम से 35 सिलेंडर जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 मार्च 2026,  03:00 PM IST
  • 396
अवैध गैस सिलेंडर का बड़ा भंडाफोड़ : करकोली गांव में अवैध LPG गैस सिलेंडर भंडारण, गोदाम से 35 सिलेंडर जब्त

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में भटगांव तहसील क्षेत्र के करकोली गांव में एक गोदाम पर दबिश देकर बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भटगांव तहसील के करकोली ग्राम स्थित एक गोदाम में छापेमार कार्रवाई की। यह गोदाम महेश गुप्ता नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जहां अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडरों का भंडारण किया गया था।

q23 भरे हुए और 12 खाली सिलेंडर 
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से कुल 35 नग एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। इनमें 23 भरे हुए सिलेंडर और 12 खाली सिलेंडर शामिल हैं। विभाग की टीम ने सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter