दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की बजट सामान्य सभा की बैठक 17 मार्च 2026, मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट सहित विभिन्न जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा करेंगे। इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार, एमआईसी सदस्यगण, सभी पार्षद तथा निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:30 बजे से प्रश्नकाल प्रारंभ होगा, जिसमें पार्षदगण शहर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर अपने प्रश्न और सुझाव रखेंगे। प्रश्नकाल के बाद बजट प्रस्ताव सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन की ओर से सामान्य सभा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि बैठक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। इस बैठक को नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें शहर के विकास और आगामी योजनाओं से जुड़े अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment