• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
पंचशील नगर में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 13 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 3 लाख रुपये जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 मार्च 2026,  07:31 PM IST
  • 293
पंचशील नगर में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 13 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 3 लाख रुपये जब्त

Image after paragraph

दुर्ग। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंचशील नगर मोहलाई क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित करीब 2 लाख 97 हजार रुपये की जप्ती की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को सिटी कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचशील नगर मोहलाई के बीच स्थित खेत में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापा मारा, जहां 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पुलिस ने मौके से 3 गड्डी 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की ताल पतरी, एक कंबल, दो चादर, 18 मोबाइल फोन (लगभग 1.44 लाख रुपये कीमत) तथा 1.53 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं। इस तरह कुल 2,97,000 रुपये की जप्ती की गई।
मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 132/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112(2) के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। घटना पंचशील नगर मोहलाई के बीच खेत में हुई, जो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक गजेन्द्र यादव तथा एसीसीयू दुर्ग टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter