• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
गंभीर मरीज के जीवनरक्षक उपचार हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 मार्च 2026,  07:53 PM IST
  • 286
गंभीर मरीज के जीवनरक्षक उपचार हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया गया

मित्तल हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई से रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर तक ग्रीन कॉरिडोर निर्मित किया गया
▪️ प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को नियंत्रित एवं डायवर्ट किया गया
▪️ वायरलेस समन्वय के माध्यम से एंबुलेंस की सतत मॉनिटरिंग की गई
▪️ लगभग 42 मिनट में एंबुलेंस को सुरक्षित रूप से रायपुर पहुँचाया गया

 यातायात पुलिस दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि दीपिका भोसले, निवासी भिलाई, को मित्तल हॉस्पिटल, नेहरू नगर भिलाई में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उनकी स्थिति गंभीर पाई जाने पर उन्नत उपचार के लिए रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मित्तल हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई से रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर तक ग्रीन कॉरिडोर निर्मित किया गया। मार्ग में आने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की अग्रिम तैनाती कर यातायात को नियंत्रित एवं आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया, जिससे एंबुलेंस को बिना किसी अवरोध के सुरक्षित एवं तीव्र गति से मार्ग उपलब्ध कराया जा सके।

समन्वित एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से एंबुलेंस को लगभग 42 मिनट में सुरक्षित रूप से रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर पहुँचाया गया, जहाँ मरीज का उपचार जारी है।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा समन्वित एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए मार्ग में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस अथवा अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए मार्ग प्रदान करें, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter