▪️ धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
▪️ आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार हथियार जप्त
▪️ पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया
▪️ आरोपियों के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही
दिनांक 16.03.2026 को थाना पुलगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलगांव चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पीसेगांव नदी रोड में दो युवक अपने पास धारदार हथियार रखकर लोगों को डराते-धमकाते हुए भय का वातावरण बना रहे हैं।
सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां दो युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़कर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी मयंक बांधे के कब्जे से एक नग चापड़नुमा धारदार हथियार तथा आरोपी दिनेश ठाकुर के कब्जे से एक नग बटनदार धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 280/2026 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
लोगों को डराकर क्षेत्र में भय का वातावरण बनाना
▪️ घटनास्थल :
पीसेगांव नदी रोड के पास, थाना पुलगांव क्षेत्र, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. मयंक बांधे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
2. दिनेश ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कोनारी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक नग चापड़नुमा धारदार हथियार (लोहे का)
2. एक नग बटनदार धारदार हथियार (स्टील का)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के उप निरीक्षक बेदराम चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सुनील कुमार सोनी, आरक्षक अश्वनी यादव एवं आरक्षक हरीशचंद सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment