• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दहेज प्रताड़ना: महिला से मारपीट, पांच पर केस दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 नवम्बर 2024,  07:59 PM IST
  • 530

बालोद| जांजगीर चांपा में दल्लीराजहरा निवासी 34 वर्षीय महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला सेल बालोद में काउंसिलिंग मंे दोनों पक्ष में समझौता नहीं होने पर मंगलवार को दल्लीराजहरा थाने में महिला के पति सहित ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ धारा 498-ए, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस को महिला ने जानकारी दी है कि मई 2022 में ग्राम सलखन शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा निवासी महेश कश्यप के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के पहले समाज के प्रमुख लोगों के समक्ष दोनों परिवारों को बताया गया था कि 2008 में हुए सड़क हादसे में प्रार्थी की दोनों पैर की हड्‌डी टूट गई है। ससुराल में पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, डेढ़सास व उनके बच्चों के साथ निवासरत थे। शादी के एक माह बाद ससुराल वालों ने ताना देकर मानसिक रूप से परेशान करने लगे। दहेज में खेत नहीं दिया कहकर प्रताड़ित करते थे। 8 जनवरी शिकायत राजहरा थाने में की थी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter