सूर्या मॉल के पास अवैध रूप से खड़े 19 दुपहिया और चारपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही
▪️ अवैध पार्किंग कर मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में पार्किंग ठेकेदार के विरुद्ध अपराध दर्ज
▪️ यातायात अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
▪️ नियत पार्किंग स्थल का उपयोग करने एवं यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी गई
संक्षिप्त विवरण :
जुनवानी स्थित सूर्या मॉल के आसपास अवैध पार्किंग कर मार्ग अवरुद्ध किए जाने तथा यातायात बाधित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। उक्त शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 15.03.2026 को थाना स्मृतिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान सूर्या मॉल के पास दुपहिया वाहनों को अवैध रूप से सड़क किनारे खड़ा किया जाना पाया गया, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। इस पर 19 दुपहिया और चारपहिया वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
साथ ही अवैध रूप से पार्किंग कर मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में सूर्या मॉल के पार्किंग ठेकेदार आशीष के विरुद्ध थाना स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 422/2026 धारा 285 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध पार्किंग कर सड़क मार्ग को अवरुद्ध करना जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होना।
▪️ घटनास्थल :
सूर्या मॉल के पास, जुनवानी, भिलाई
▪️ आरोपी का नाम :
1. आशीष (पार्किंग ठेकेदार, सूर्या मॉल)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना स्मृतिनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम एवं थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा सड़क मार्ग को अवरुद्ध न करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment