• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
दीपिका और रणवीर के प्यार भरे इशारों के बीच आ गए थे अमिताभ बच्चन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 मार्च 2026,  08:48 PM IST
  • 524
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को मुंबई में होने वाला है। उससे पहले स्क्रीन अवॉर्ड्स के एक थ्रोबैक वीडियो के बारे में हम बताने वाले हैं जब अमिताभ बच्चन, रणवीर और दीपिका के पीडीए यानी कि पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन के बीच आ गए थे।

Chetak Screen Awards 2026 से पहले हम 2016 के उस मज़ेदार पल को याद कर रहे हैं, जब अमिताभ बच्चन अनजाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के PDA मोमेंट के बीच आ गए थे।

2016 में हुए 22वें स्क्रीन अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उस रात के सबसे बड़े विजेताओं में शामिल थे। रणवीर को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका को ‘पीकू’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया। लेकिन अवॉर्ड्स से ज्यादा चर्चा उनके बीच दिख रही केमिस्ट्री की हुई।

शो के दौरान रणवीर सिंह ने बेहद एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी और क्रेन के जरिए स्टेज पर एंट्री ली। इस दौरान वह दीपिका पादुकोण की ओर इशारों में प्यार भरे जेस्चर कर रहे थे। संयोग से उस वक्त दीपिका के ठीक बगल में अमिताभ बच्चन बैठे हुए थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter