• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
रायपुर में झारखंड के व्यक्तियों से अफीम पकड़ाई, एक व्यक्ति दुर्ग का रहने वाला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 नवम्बर 2024,  08:07 PM IST
  • 651

राजधानी रायपुर में झारखंड के व्यक्तियों से अफीम की खेप पकड़ाई है। आरोपियों ने करीब 22 लाख रुपए की अफीम को बैग में छिपाकर रखा हुआ था। जिसे बेचने के लिए ग्रहाक की तलाश कर रहा था। हालांकि इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने रेड मारकर 3 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामले टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर के कौशल्या विहार गेट नंबर 5 के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध तरीके से घूम रहे हैं। उन्होंने अपने पास एक बैग रखा हुआ है। पुलिस में मौके पर जाकर तीनों आरोपियों को घेर लिया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 4 किलो अफीम रखी हुई थी। जिसकी कीमत 22 लाख रुपए है।

झारखंड से लाए थे अफीम

ये आरोपी मोहम्मद जशीद, लेव मिंज जो झारखंड के गुमला जिला के रहने वाले है। इसके अलावा एक व्यक्ति जामुल दुर्ग का रहने वाला जसवंत सिंह है। आरोपी अफीम को झारखंड से लेकर आए थे। पुलिस इस मामले में आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है। युवकों पर NDPS में एक्शन लिया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter