• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
मुंडका में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 610 LPG सिलेंडर जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 मार्च 2026,  09:16 PM IST
  • 1039
इस बड़ी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस सहित विभिन्न एलपीजी कंपनियों के 610 सिलेंडर जब्त किए।

पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से देश में एलपीजी की कमी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सोमवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के मुंडका इलाके में स्थित एक गोदाम से संचालित हो रहे अवैध एलपीजी सिलेंडर जमाखोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया।

इस बड़ी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस सहित विभिन्न एलपीजी कंपनियों के 610 सिलेंडर जब्त किए। जिन्हें अवैध रूप से जमा करके रखा गया था। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान के बीच एलपीजी की कमी की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, सरकार ने अपनी नई जानकारी में कहा है कि भारत भर में एलपीजी वितरकों के यहां गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंताओं के बावजूद, भारत भर में एलपीजी वितरकों के यहां गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter