• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
विधानसभा घेराव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दुर्ग से सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 मार्च 2026,  08:00 PM IST
  • 813
विधानसभा घेराव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दुर्ग से सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में दुर्ग जिले से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, गिरती कानून व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में कांग्रेसजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया।Image after paragraph

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सहप्रभारी संपत कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है और भाजपा सरकार इसे रोकने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारण युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर विषय पर ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा घेराव में उमड़ी भीड़ यह संकेत देती है कि प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और नशे के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी।

कार्यक्रम में पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, दीपक दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, रायसिंह ढिकोला, देवीश्री साहू, गुरदीप भाटिया, आनंद ताम्रकार, प्रेमलता पोषण साहू, दुष्यंत देवांगन सहित दुर्ग शहर के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter