• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायगढ़ और भी
रायगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती, प्रशासन में मचा हड़कंप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 मार्च 2026,  02:53 PM IST
  • 488
रायगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती, प्रशासन में मचा हड़कंप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार, जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट गांव में एक किसान के करीब एक एकड़ खेत में अफीम की खेती की जा रही थी।

मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी सहित प्रशासनिक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई और खेत का निरीक्षण शुरू किया गया।

इससे पहले दुर्ग जिले के समोदा और बलरामपुर जिले के त्रिपुरी गांव में भी अफीम की खेती मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। बलरामपुर में पुलिस ने दो खेत मालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अफीम की खेती लीज पर जमीन लेकर की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं और राज्य के किन-किन क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। मामले की जांच जारी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter