• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
छत्तीसगढ़ में नहीं लगेंगे छातिम के पेड़ मंत्री ओपी ने की घोषणा, विधायक सोनी ने उठाया इससे अस्थमा फैलने का मामला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 मार्च 2026,  03:08 PM IST
  • 514
छत्तीसगढ़ में अब छातिम के पेड़ों को लगाने पर पाबंदी लगेगी। विधानसभा में उक्त घोषणा मंत्री ओपी चौधरी ने की। रायपुर में इस प्रजाति के पौधे बड़ी संख्या में लगे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में लगे  छातिम (सप्तवर्णी) वृक्षों के रोपण का मुद्दा गूंजा। रायपुर पश्चिम के भाजपा विधायक सुनील सोनी ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को उठाया। जवाब में मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, इस पेड़ को लगाने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि, छातिम के पेड़ से अस्थमा, इन्फेक्शन हो रहा है। छातिम वृक्षों के रोपण पर रोक लगाने को लेकर उन्होंने सवाल पूछा। जवाब देते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- छातिम वृक्षों के रोपण पर रोक फिलहाल नहीं लगाई गई है। 

Chatim Trees Planting Ban

भविष्य में नहीं लगेंगे छातिम के पेड़
श्री चौधरी ने बताया कि, वर्तमान में छातिम का रोपण रोकने का कोई प्रस्ताव भी नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, पेड़ लोगों की सेहत और स्वास्थ्य के लिए लगाए जाते हैं, अगर किसी वृक्ष से नुकसान हो रहा होगा तो सकारात्मक निर्णय लेंगे। फिलहाल सप्तपर्णी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है, फिर भी सप्तवर्णी वृक्षों के पौधे भविष्य में नहीं लगेंगे। जो पौधे लग चुके हैं उसे लेकर आगे चर्चा की जाएगी। पीपल वृक्षों के संबंध में लगातार पौधे लगाए जा रहे हैं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter