• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2026,  06:44 PM IST
  • 395
जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

प्रथम चरण 25 मार्च तक और द्वितीय चरण 27 से 29 मार्च तक

दुर्ग/ जिले में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज बीआईटी कॉलेज में फील्ड ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में भिलाई क्षेत्र के नगर निगम भिलाई चरोदा, रिसाली एवं भिलाई नगर के कुल 36 फील्ड ट्रेनर्स को 23 मार्च से 25 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में नगर निगम दुर्ग सहित सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं तहसीलों के 43 फील्ड ट्रेनर्स को 27 मार्च से 29 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। फील्ड ट्रेनर्स ही प्रगणक-पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण देंगे। प्रगणक-पर्यवेक्षक ही घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण व अन्य जानकारी एकत्रित करेंगे।Image after paragraph

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री हरेन्द्र सिंग भुवाल ने जनगणना की संरचना और विषय वस्तु पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित होगी-पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में परिवारों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित करने के लिए किया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण के प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से समझने को कहा, ताकि प्रगणक-पर्यवेक्षकों को सही और प्रभावी प्रशिक्षण दिया जा सके। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter