• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
डोंगरगढ़ दर्शन हेतु जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग की विशेष ड्यूटी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2026,  08:43 PM IST
  • 178
डोंगरगढ़ दर्शन हेतु जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग की विशेष ड्यूटी

 *पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष कुम्हारी से अंजोरा तक सेक्टर में बांट कर विशेष यातायात व्यवस्था लागू*

▪️ *रात्रि में दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे और विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया हैं*

▪️ *मार्ग को सेक्टर में बांट कर लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है*

▪️ *सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूकता एवं निर्देश दिए जा रहे हैं*

संक्षिप्त विवरण :

डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पदयात्रियों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष ड्यूटी संचालित की जा रही है।

पदयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके बैग एवं पीठ पर रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे वे रात्रि के समय भी स्पष्ट रूप से दिखाई दें। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।

पदयात्रियों को सड़क के बाईं ओर चलने एवं सर्विस रोड का उपयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सड़क पर बैठने से सख्ती से मना किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रियों को सतर्कता के साथ यात्रा करने हेतु लगातार समझाइश दी जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस सभी पदयात्रियों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के बाईं ओर चलें तथा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9479192099 / 9479192029 पर संपर्क करें।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter