• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
कल्याण कॉलेज में एनिमल केयर वर्कशॉप, इंसानों से लेकर पशुओं के लिए फर्स्ट एड के बताए तरीके
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 मार्च 2026,  12:11 PM IST
  • 451
कल्याण कॉलेज में एनिमल केयर वर्कशॉप, इंसानों से लेकर पशुओं के लिए फर्स्ट एड के बताए तरीके

-कल्याण कॉलेज में एनिमल केयर वर्कशॉप, स्टूडेंट्स ने किया प्रैक्टिकल 

Image after paragraph

भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में एनिमल केयर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें इंसानों से लेकर प्राणियों के लिए फर्स्ट एड की महत्ता के बारे में बताया गया। फर्स्ट एड के कई पहलुओं से प्रैक्टिकल करके सिखाया गया। 

कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग और एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में “फर्स्ट एड सिखा” विषय पर कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार (First Aid) कि व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शोधार्थी, प्राध्यापक और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

-इन तकनीकों को करें अप्लाई 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अजय पटेल (BVSc & AH, ABC Surgeon) और पीपल फॉर एनिमल्स के प्रोजेक्ट मैनेजर कुशल गजपाल ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या आपात स्थिति में तत्काल सही प्रतिक्रिया जीवन बचा सकती है। घाव, रक्तस्राव, जलने, फ्रैक्चर जैसी स्थितियों में प्रारंभिक उपचार करने के तरीकों के बारे में बताया गया। 

-पशु-मानव दोनों के लिए फर्स्ट एड जरूरी 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने विद्यार्थियों के लिए ऐसी व्यावहारिक कार्यशालाओं को बेहत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर विद्यार्थी को फर्स्ट एड का ज्ञान होना आवश्यक है, क्योंकि यह किसी की जान बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। 

एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पार्थ चंद्राकर ने कहा कि फर्स्ट एड केवल एक कौशल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को न केवल जागरूक बनाती है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी नागरिक भी बनाती है। उपाध्यक्ष दीपिका ने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सचिव यश प्रदीप घोडके और कमलेश भोई ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

कार्यशाला में प्राणीशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ.शिप्रा सिन्हा के नेतृत्व में गंगा साहू, दिपांशु तरम सहित विभाग के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान कॉमर्स फैकल्टी के हेड डॉ.सलीम अकील, साइंस फैकल्टी के हेड डॉ.गुणवंत चन्द्रौल, फिजिक्स डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ.नीलम शुक्ला, बॉयोटेक्नालॉजी की हेड डॉ.सौम्या खरे, सीनियर फैकल्टी मेंबर डॉ.कविता वर्मा, डॉ.आरती मिश्रा की उपस्थिति रही। 

-विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण और सेवा के महत्व को समझा 

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से फर्स्ट एड तकनीकों को समझा और अभ्यास भी किया। इस सत्र ने विद्यार्थियों में सेवाभाव, जागरुकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला को ज्ञानवर्धक, बहुपयोगी, जीवनोपयोगी और जीवन रक्षक अनुभव बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की अपेक्षा की।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter


Operation not permitted