• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दादी राणी सती जी के मंगलपाठ में झूम उठी महिलाएं, मंगलवार को विवाहित जोड़े करेंगे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 मार्च 2026,  01:58 PM IST
  • 311
दादी राणी सती जी के मंगलपाठ में झूम उठी महिलाएं, मंगलवार को विवाहित जोड़े करेंगे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

दुर्ग. श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग के 16 वे वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर आज पांचवे दिवस दादी राणी सती जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा में चुनरी वाली साड़ी पहनकर महिलाएं मां दुर्गा मंदिर आये,और भजनों की प्रस्तुति में ख़ूब झूमे. दादी आई है, मेरी मैया मेरे घर आई रे’, ‘आज है दादी अमावस्या’, ‘श्रीराणी सती दादी की जय’, ‘दे दे थोड़ा प्यार दादी’ मैया देने वाली है, हम लेने वाले है, और उनके हाथों में लग जाए ताला जो मैया जी की ताली ना बजाये जैसे भक्ति भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। मौका था- दादी परिवार सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर महिला समिति द्वारा आज दिनाँक 23 मार्च को आयोजित राणी सती दादीजी के मंगलपाठ का।Image after paragraph

    महोत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन सम्राट तरुण सोनी रायपुर ने अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को कथामृत का रसपान कराया गया। मंगल महोत्सव में महिलाओं ने भी दादी का मंगल पाठ किया। समिति की महिला सदस्य एवं पार्षद प्रतिभा गुप्ता सरिता शर्मा ने बताया कि मंगल पाठ के दौरान दादीजी के जन्म प्रसंग के दौरान कई श्रद्धालुओं ने उपहार के रूप में चाकलेट, खिलौने, मिठाइयां, लड्डू व अन्य वस्तुएं बांटी एवं शिक्षा की रस्म में सभी उपस्थित छोटे छोटे बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया गया.Image after paragraph

    कथा में दादी जी के विवाह रस्म अजोजक समित्ति की महिलाओं ने सभी उपस्थित महिलाओं को मेहदी एवं हल्दी लगाई और सती होने तक की सभी रस्मों का मंचन किया गया। जन्मोत्सव के दौरान बधाइयां लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उमड़ी। और माता जी का गाना नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब आज, मां आई घर आपने सब मंगल गाओ रे गा कर पूरे कार्यक्रम स्थल में धर्मलीन करे दिया..

महोत्सव में अखंड ज्योत, जन्मोत्सव, बधाई उत्सव, विवाह उत्सव, मुकलावा उत्सव व महाप्रसादी आकर्षण का केंद्र रहा। छोटे छोटे बच्चों को आकर्षित झांकी के रूप में सजाई गई थी, जिसे देख झूम उठे सभी उपस्थित जन..

कार्यक्रम में दुर्ग महापौर अलका बाघमार पायल जैन विशेष रुप से उपस्थित रही, महिलाओं द्वारा महापौर अलका बाघमार एवं हर्षिका जैन को चुनरी पहनकर सम्मान किया गया, महापौर ने महिलाओं के साथ मिलकर सुंदर भजनों में नृत्य भी किये. पाठ के दौरान माता जी की स्कूली शिक्षा की कथा में छोटे छोटे बच्चों की स्कूल बैग रखकर झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें दादी चली स्कूल पढ़ने को गाना गाया गया

दादी जी के विवाह प्रसंग में मेहंदी हल्दी की रस्म की गई जिसमें मेहंदी रची थारी हाथा में गाने में सभी झूमती रही उसके बाद दादी जी के मंगल विवाह प्रसंग में सभी महिलाओं को चुनरी भेट की गई जिसे पहनकर सभी महिलाएं माता के विवाह में शामिल हुए और माता की चुनरी पहनकर विवाह प्रसंग में बारात में नाचे, कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा और बालाजी महाराज भोले बाबा के भजनों का भी सुमधुर गायन किया गया जिसमें देर रात तक महिलाये झूमती रही, दरबार की विशेष सजावट कलकत्ता के कलाकार आकाश एवं लाइट जय दुर्गा लाइट टेंट राकेश चक्रधारी एवं लक्की अग्रवाल ने सजावट में विशेष सहयोग किया

"जोड़े से संगीतमय सुंदरकांड पाठ"

श्री सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति के कुलेश्वर साहू ने बताया कि 24 अप्रेल को मंदिर के वार्षिकोत्सव के छठवें दिवस विवाहित जोड़ो के लिए संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर एवं जिले के विवाहित जोड़े साथ में बैठकर सुंदरकाण्ड पाठ करेंगे। आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पाठकर्ता आचार्य कान्हा महाराज भिलाई द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ करवाया जाएगा। सुंदरकाण्ड का पाठ शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा। प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क है। आयोजन में पुरुष वर्ग सफेद एवं महिलाएँ लाल या पीली साड़ी पहनकर शामिल होंगी। सुंदरकांड पाठ में शामिल होने विवाहित जोड़ों का मंदिर परिसर में कार्यक्रम के दिन पहुंचे

   मंगलपाठ के आयोजन में मीना अग्रवाल शांता भूतड़ा डां मानसी गुलाटी ममता टावरी मनीषा राठी अर्चला शर्मा सरिता शर्मा अनिता अग्रवाल चंचल शर्मा किरण शर्मा चंचल ललित शर्मा सुमन बंटी शर्मा किरण सेन प्रतिभा पुरोहित शोभा खंडेलवार शिल्पी शर्मा प्रज्ञा शर्मा प्रगति शर्मा गायत्री शर्मा सिंधु सेन अम्बिका पांडेय सुमन शर्मा प्रेमलता शर्मा अनिता शर्मा मनोरमा शर्मा प्रीति राजगढ़िया सारिका शर्मा सुनीता अग्रवाल सुनीता गुप्ता सीमा शर्मा संगीता शर्मा रूकमणी गुप्ता शोभा गुप्ता सीमा शर्मा मधु शर्मा कविता शर्मा आभा शर्मा बबिता गुप्ता कल्पना राजपूत लक्ष्मी यादव पिंकी साहू ममता शर्मा ममता अग्रवाल रचना खण्डेलवाल कुलेश्वरी जायसवाल संध्या वर्मा एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित हुए.

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter