• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
ग्राम सेमरिया में अहाता निर्माण हेतु 6 लाख रूपए स्वीकृत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 मार्च 2026,  07:21 PM IST
  • 387
ग्राम सेमरिया में अहाता निर्माण हेतु 6 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा क्षेत्र साजा में विकास कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। साजा विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री ईश्वर साहू द्वारा अनुशंसित इस कार्य के लिए 6.00 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से विकास खण्ड धमधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरिया में सेन भवन के पास अहाता निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के संपादन के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा को नियुक्त किया गया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter