• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
मृतकों के परिजनों को मिली 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 मार्च 2026,  07:24 PM IST
  • 226
मृतकों के परिजनों को मिली 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु का शिकार हुए व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुभाग दुर्ग के अंतर्गत ग्राम मतवारी निवासी श्री पप्पू लाल चौधरी की 07 फरवरी 2025 को शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी । इसी प्रकार, भिलाई-03 अनुभाग के ग्राम लिमतरा निवासी श्री जगतराम यादव की 27 सितम्बर 2021 को गांव के डबरी तालाब में डूबने से मृत्यु हुई। अन्य प्रकरणों में, ग्राम सिकोला निवासी श्री गुरुप्रकाश साहू की 27 मार्च 2024 को सिकोला तालाब में डूबने से और सुपेला भिलाई निवासी श्री लोहित राव की 01 नवम्बर 2018 को रायपुर के महादेव घाट स्थित खारून नदी में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप स्व. पप्पू लाल चौधरी की पत्नी श्रीमती रेखा चौधरी, स्व. जगतराम यादव के पुत्र श्री कोमल यादव, स्व. गुरुप्रकाश साहू की पत्नी श्रीमती शालिनी साहू और स्व. लोहित राव की माता श्रीमती वेंकट रत्ना को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter