• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
रामनवमी व महावीर जयंती पर मांस दुकानें रहेंगी बंद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 मार्च 2026,  07:40 PM IST
  • 374
रामनवमी व महावीर जयंती पर मांस दुकानें रहेंगी बंद

रामनवमी व महावीर जयंती पर मांस दुकानें रहेंगी बंद

खुली मिलने पर जब्ती व जुर्माना की होगी कार्रवाई,

दुर्ग// नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, जिला रायपुर के परिपत्र क्रमांक/एफ 9-4/2007/18 दिनांक 10/03/2021 के अनुसार समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें दिनांक 26.03.2026 (गुरुवार) रामनवमी एवं दिनांक 31.03.2026 (मंगलवार) महावीर जयंती के उपलक्ष्य में बंद रखी जाएंगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी भी स्थान पर दुकान खुली पाई जाती है, तो संबंधित सामग्री की जब्ती के साथ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter