• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
बिलासपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, प्रशासन अलर्ट मोड पर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मार्च 2026,  02:36 AM IST
  • 875
बिलासपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, प्रशासन अलर्ट मोड पर  4,000 से ज्यादा मुर्गियों की मौत, कोनी पोल्ट्री फार्म सील

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में 4,000 से अधिक मुर्गियों की रहस्यमयी मौत के बाद बर्ड फ्लू (H5N1 वायरस) की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से क्षेत्र को सील कर दिया है और व्यापक स्तर पर रोकथाम के कदम उठाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल की लैब रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के लक्षणों की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और प्रभावित पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह बंद कर दिया गया। साथ ही, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुर्गियों को नष्ट करने (कुलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन द्वारा कोनी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में मुर्गियों की बिक्री और आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सैंपलिंग और निगरानी में जुटी हुई हैं।

 प्रशासन की अपील:

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी मृत या बीमार पक्षी के संपर्क में न आएं और तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। साथ ही चिकन और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही सेवन करने की सलाह दी गई है।

 बढ़ाई गई निगरानी:

संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 विशेषज्ञों के अनुसार, समय रहते उठाए गए ये कदम संक्रमण को फैलने से रोकने में अहम साबित हो सकते 

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter