• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग में सनसनी: बोरी में भरा मिला गौवंश का शव, इलाके में आक्रोश और दहशत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मार्च 2026,  09:31 AM IST
  • 1367
दुर्ग में सनसनी: बोरी में भरा मिला गौवंश का शव, इलाके में आक्रोश और दहशत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गौवंश का शव संदिग्ध अवस्था में बोरी में भरा हुआ सड़क किनारे मिला। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शव किल्ला मंदिर और एक स्कूल के बीच स्थित सड़क पर मिला, जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने बोरी में मिले गौवंश के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां कौन और कब छोड़कर गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter