• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद लगी आग, 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 मार्च 2026,  10:31 AM IST
  • 304
भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद लगी आग, 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत

गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक निजी ट्रैवल्स बस और टिपर लॉरी के बीच जोरदार टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायवरम के पास हुआ। बस हैदराबाद से पामुरु की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में टिपर लॉरी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत आग लग गई।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की चपेट में आने से 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter