• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
बांग्लादेश में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 16 की मौत, कई लापता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 मार्च 2026,  11:16 AM IST
  • 157
बांग्लादेश में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 16 की मौत, कई लापता

बांग्लादेश में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई, जिससे अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

 कहां हुआ हादसा

यह हादसा राजबाड़ी जिला के दौलतदिया टर्मिनल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। सभी यात्री ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका लौट रहे थे।

 कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बस को पद्मा नदी पार कराने के लिए नाव पर चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही से बस संतुलन खो बैठी और सीधे पद्मा नदी में जा गिरी।

 राहत और बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बीच करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया।

 कई लोग अब भी लापता

हादसे में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री अभी भी लापता हैं। बचाव दल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और लापरवाहियों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter