दुर्ग। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला दुर्ग की प्रथम बैठक कॉफी हाउस सेक्टर 09 भिलाई छग में रखी गई।
जिसमे कोसरिया यादव समाज के नौकरी वर्ग के यादव भाइयों के परिवारों से संबंधित विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर कार्य योजना बनाई जा रही है। जिसमें समिति में अधिक से अधिक नौकरी वर्ग के कोसरिया यादव भाइयों को जोड़ने हेतु वृहत सदस्यता अभियान चलाई जाएगी।
समिति का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि समाज में व्याप्त वैवाहिक समस्या के निवारण हेतु कार्य करना।
समाज में बेरोजगार बच्चों को नौकरी आदि हेतु सामाजिक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करना। समाज के आर्थिक विकास प्रशासनिक सहयोग हेतु मार्गदर्शक फोरम तैयार करना।
शासन से विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज को प्रदान करने हेतु छग प्रांत कोसरिया यादव समाज के सभी जिला संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना है।
बैठक में दीपक यादव, भानु प्रताप यादव, झुमुक लाल यादव, अजय यादव, ललित यादव कसारीडीह, ललित कुमार यादव सेक्टर 10 भिलाई, शैलेन्द्र यादव, देव प्रकाश यादव आदि उपस्थित हुए।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment