• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
विधायक ललित चन्द्राकर ने आस्था ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 नवम्बर 2024,  05:06 PM IST
  • 319

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में किया गया भव्य स्वागत

- राऊत नाचा और धुन पर स्टेशन हुआ राम मय

दुर्ग। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत अयोध्या के भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आज आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की पारम्परिक राऊत नाचा और स्थानीय वाद्यंत्र की धुन में स्टेशन में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे स्टेशन में राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया। दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं रेलवे अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए ट्रेन को रवाना किया।

यात्रा में दुर्ग एवं बस्तर संभाग के कुल 850 श्रद्धालुगण शामिल है। 21 नवम्बर की मध्य रात्रि दुर्ग रेल्वे स्टेशन वापसी होगी। श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्र बी.के. दुबे, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग  अमित सिंह परिहार एवं अन्य अधिकारी तथा जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter